तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय लापता
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय लापता हो गए हैं। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि रॉय का सोमवार शाम से कोई पता नहीं है। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। शुभ्रांशु ने बताया कि रॉय सोमवार शाम को इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकले थे। उन्हें रात 9.55 बजे तक दिल्ली लैंड होना था, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कल शुभ्रांशु ने कोलकाता के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। बेटे ने कहा कि है उनके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। सभी को उन पर राजनीति करने से बचना चाहिए।
bhavtarini.com@gmail.com 