यूपी: योगी कैबिनेट में 7 नए चेहरे, जितिन ने ली शपथ

यूपी: योगी कैबिनेट में 7 नए चेहरे, जितिन ने ली शपथ

लखनउ। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार रविवार को हो गया है। विधानसभा चुनाव से पहले इस विस्तार के कई मायने हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में रूठों को मनाने और समाजिक समीकरण साधने के लिए बीजेपी ने पूरी कोशिश की है। विस्तार को 2022 चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। गत 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब उसके सामने 2022 के चुनाव में उसे दोहराने की चुनौती है।

योगी आदित्यनाथ का चुनाव से पहले इस अंतिम विस्तार में जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री बने हैं, जबकि बाकी 6 राज्यमंत्री बने हैं। पलटू राम अनुसूचित जाति, (खटीक) नेता हैं। उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह अनुसूचित जाति के नेता हैं। पहली बार विधायक चुने गए हैं। उनके अलावा संगीता बलवंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। संजीव कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं विधान परिषद के सदस्य धरमवीर सिंह आगरा के रहने वाले हैं। प्रदेश बीजेपी में अहम पद पर रह चुके हैं। राज्य मंत्री बने हैं।

दिनेश खटीक मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक हैं। 17वीं विधानसभा में चुने गए। अनुसूचित जाति से आते हैं, उन्होंने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। संजीव कुमार गोंड अनुसूचित जाति से आते हैं। ओबरा सीट से विधायक हैं संजीव कुमार 2017 में पहली बार विधायक बने थे 2017 में पहली बार विधायक बनी संगीता बिंद राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह गाजीपुर सदर से वर्तमान में विधायक हैं। वहीं छत्रपाल सिंह गंगवार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली शपथ। कुर्मी जाति से ताल्लुक रखने वाले गंगवार बीजेपी के दिग्गज नेता हैं।