खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल का मंडला पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल का मंडला पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत...
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल का मंडला पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल का मंडला पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत

आदिवासी लोक नृत्य करते नज़र आए पुलिस कप्तान

मंडला - खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भोपाल से रवाना की गई टार्च रिले विभिन्न जिलों से होते हुए आज मंडला पहुंची, जिसका जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। टार्च रिले के स्वागत में एक रैली विशाल आयोजित की गई। जो कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर जेलघाट, इंडोर स्टेडियम, रेडक्रॉस, बैगा-बैगी चौक एवं नेहरू स्मारक होते हुए रपटाघाट में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड और पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके जमकर आदिवासी लोक नृत्य करते नज़र आए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के तहत आयोजित होने वाले खेलों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस टार्च रिले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 जनवरी को भोपाल से रवाना किया था जिसे लेकर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले मध्यप्रदेश के पहले पर्वतारोही भगवान दास सिंह आज मंडला पहुंचे। इस टार्च रिले का पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेल संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा जनसामान्य ने भव्य स्वागत किया। रैली में जनजातीय गीतों में स्कूली छात्र-छात्राएं नृत्य करते हुए शामिल हुई। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के एंथम सांग पर युवा थिरकते रहे।

मेजवानी मिलना मंडला जिले का सौभाग्य -
रैली के समापन अवसर पर रपटाघाट में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के तहत 2 खेलों के लिए मंडला जिले को मेजवानी मिलना सौभाग्य की बात है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से जिले की खेल प्रतिभाओं को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। उन्हांेने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में मंडला जिले के प्रतिभागी भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता करते हुए स्वर्णपदक हासिल करेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि जिलेवासी सपरिवार अपनी सहभागिता करते हुए इस आयोजन को सफल बनाएं। इस अवसर पर टार्च रिले लेकर आए मध्यप्रदेश के प्रथम पर्वतारोही भगवान सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए मंडला जिले में खासा उत्साह है जो आयोजन को सफलता की ऊँचाईयों में पहुंचाएगा। सभा के उपरांत कलेक्टर हर्षिका सिंह ने टार्च रिले को भगवान सिंह को सौंपा, जो इसे लेकर बालाघाट के लिए रवाना हुए।