केंद्रीय वन मंत्री एवं वन राज्यमंत्री ने अलवर में दशहरा पर्व के कार्यक्रम में की शिरकत

केंद्रीय वन मंत्री एवं वन राज्यमंत्री ने अलवर में दशहरा पर्व के कार्यक्रम में की शिरकत

जयपुर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में अलवर के दशहरा मैदान में पुरूषार्थी समिति द्वारा आयोजित रावन दहन कार्यक्रम में शिरकत की। 

यादव ने आमजन को विजयदशमी पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर विनम्रता की सीख देता है। उन्होंने कहा कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को सदैव विजय ही प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि इस भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके संसार को धर्म, शांति व सद्भाव का संदेश दिया। हम सभी भगवान श्रीराम सत्य व मर्यादा के मार्ग का अनुसरण करके देश को शांति, भाईचारे व विकास की आगे बढाने में महती भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है इसलिए सभी लोग लोकल फ़ॉर वोकल को अपनायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नवरात्रों से जीएसटी में छूट कर सभी को राहत प्रदान की है। इस अवसर पर रामगढ विधायक सुखवंत सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध व्यक्ति एवं भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।