केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते युवा मोर्चा की रैली में हुए शामिल...

हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम का जयघोष - देशभक्ति के गीत के साथ निकली युवा मोर्चा की तिरंगा रैली
जिलाध्यक्ष भीष्म दिवेदी के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से गांव तक निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा
मंडला - भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मंडला नगर से हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ वाहन रैली शहीद उदय चंद स्मारक से प्रारंभ की गई। इस रैली में केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते युवाओं के साथ हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय घोष, वंदे मातरम के मंत्र के साथ दो पहिया वाहन रेली में निकले।
युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद उदय चंद जैन की प्रतिमा में माल्यार्पण कर अमर शहीदों की जय घोष के नारे लगाकर किया गया। युवा मोर्चा की हर घर तिरंगा रैली उदय चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाराजपुर उपनगर, पौड़ी से पिंडरई के लिए रवाना हुई। युवा मोर्चा की हर घर तिरंगा वाहन रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। युवा मोर्चा की वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुसराम, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष झारिया सहित रोचीराम गुरवानी भगवती श्रीधर, राजेश जैन, विनोद कछवाहा, सुधीर कसार, संदीप सिंह, अनुराग चौरसिया, रवि सोनवानी, गिरीश चंदानी, ललित लोधी, अंशु माली शुक्ला, जय दत्त झा, अमृत पाल सिंह, अजीत जैन, सुधीर दुबे, सुदीप ब्रजपुरिया, आकाश क्षत्री, दिनेश चौधरी, हबीब गौरी, सहित पार्षद गणव भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।