टिकट कटा तो विधायक के समर्थकों ने कमलनाथ के बंगले के बाहर डाला पेट्रोल, आग लगाने का प्रयास

टिकट कटा तो विधायक के समर्थकों ने कमलनाथ के बंगले के बाहर डाला पेट्रोल, आग लगाने का प्रयास

भोपाल, टिकट कटने के बाद बडी संख्या में समर्थकों के साथ बडऩगर विधायक मुरली मोरवाल रविवार को क़मलनाथ के आवास पहुंचे। मुरली मोरवाल के समर्थकों ने क़मलनाथ के बंगले के सामने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस होश में आओ के नारे लगाए। मोरवाल को दोबारा टिकट देने की मांग की। नाराज कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की। मोजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोककर और स्तिथि को कंट्रोल ने किया।

भाजपा दे रही थी करोड़ों रुपए
इस मौके पर मुरली मोरवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें 30-40 करोड़ दे रही थी। राज्य मंत्री बनाने का भी वादा किया था लेकिन वो बिके नहीं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन अब उनका ही टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो बडऩगर से वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

इसलिए कटा टिकट
बताया जा रहा है कि विधायक मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा था, कांग्रेस की नेत्री ने ही उस पर यह आरोप लगाया था। उसे इन आरोपों के कारण जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसीलिए पार्टी ने बेटे पर लगे इन आरोपों के चलते मोरवाल का टिकट इस बार काट दिया है। 2018 के चुनाव में मोरवाल ने भाजपा के संजय शर्मा को शिकस्त दी थी। उन्होंने 76 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट