जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत वीरगाथा का गौरव गान करने का पर्व आदि उत्सव - फग्गन सिंह कुलस्ते

जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत वीरगाथा का गौरव गान करने का पर्व आदि उत्सव - फग्गन सिंह कुलस्ते
जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत वीरगाथा का गौरव गान करने का पर्व आदि उत्सव - फग्गन सिंह कुलस्ते

जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत वीरगाथा का गौरव गान करने का पर्व आदि उत्सव - फग्गन सिंह कुलस्ते

मंडला - जनजाति समाज की कला संस्कृति स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को तथा जनजाति संस्कृति की भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राचीन विरासत वीरगाथा का गौरव गान करने का पर्व है आदि उत्सव। मंडला के रामनगर में  दो दिवसीय आदि उत्सव  का आयोजन जनजातियो की शिक्षा रोजगार के विषयों को लेकर भी किया जाता है जिसमे विद्वान जनों की संगोष्ठी भी आयोजित की जाती रही है उक्त आशय की जानकाकारी केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने देते हुए कहा की 2015 से आदि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है रामनगर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  देश के उपराष्ट्रपति महामहिम वेकैया नायडू, जननायक शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव सिंह, केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल सहित देश के विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि मंत्री गण रामनगर के इस आदिवासी उत्सव में उपस्थित होकर जनजाति समाज की सांस्कृतिक प्राचीन विरासत और जनजाति अस्मिता के पर्व  आदि उत्सव में शामिल हुए हैं। रामनगर में आयोजित हो रहे पांचवें आदि उत्सव में देश की विभिन्न जनजाति संस्कृति की लघु भारत की झलक  दिखेगी आदि उत्सव का आयोजन जनजाति संस्कृति गोंड राजाओं की विरासत जनजातियों की आस्था केंद्र बोली भाषा शिक्षा एवं रोजगार को बढ़ावा देने का विनम्र आयोजन है। 7 मई को प्रातः 10:30 बजे प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल आदिवासियों के हित चिंतक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा मंडला के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह वनमंत्री  कुंवर विजय शाह जनजाति मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे प्रेम सिंह पटेल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनजाति समाज के प्रमुख व्यक्तियों के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल संवाद भी करेंगे।

आदि उत्सव 2022  स्मारिका का होगा विमोचन -
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश के जनजाति समाज के वीर योद्धा की योगदान मंडला के राजाओं की सांस्कृतिक विरासत इतिहास एवं आदि उत्सव को लेकर संपादित स्मारिका का विमोचन महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।