सर्व ब्राम्हण शक्ति उत्सव 27 को

सर्व ब्राम्हण शक्ति उत्सव 27 को
awdhesh dandotia मुरैना/जौरा। नववर्ष के उपलक्ष्य में ब्राम्हण अन्तर्राष्ट्रीय युवा संगठन जौरा के तत्वाधान में सर्व ब्राम्हण शक्ति उत्सव का आयोजन 27 जनवरी को किया जा रहा है। उक्ताशय के संबंध में जानकारी देते हुए युवा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि जौरा नगर के रावत गार्डन में 27 जनवरी को सर्व ब्राम्हण शक्ति उत्सव का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में विशिष्ट विभूतियों एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। संचालन कवि एवं शिक्षक प्रमोद प्रयासी करेंगे। समाज के उक्त समारोह में सांसद अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जौरा विधायक बनवारी लाल जापथाप, दिमनी विधायक गिर्राज डण्डौतिया, दक्षिण ग्वालियर विधायक प्रवीण पाठक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा को आमंत्रित किया गया है। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हण अन्तर्राष्ट्रीय युवा संगठन राजीव शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में किया जा रहा है। समारोह दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगा।