Amazon Festival सेल की शुरुआत 29 सितंबर से
नई दिल्ली
Amazon Great Indian Festival सेल के नए एडिशन का ऐलान कर दिया गया है। ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिविल सेल की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। ऐमजॉन इंडिया की यह सेल 4 अक्टूबर यानी कुल 6 दिन चलेगी। इससे पहले हाल ही में फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल का ऐलान किया गया है जो 14 से 16 सितंबर के बीच आयोजित होगी।
6 दिन तक चलने वाली ऐमजॉन ग्रेट इंडियन सेल में ग्राहकों को कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ-साथ डेबिट व क्रेडिट कार्ड्स पर ऑफर दिए जाएंगे। इस सेल में मोबाइल्स, लैपटॉप और बड़े अप्लायंसेज समेत कई कैटिगरी के प्रॉडक्ट्स पर छूट मिलेगी। ऐमजॉन ने अभी तक उन डिवाइसेज का खुलासा नहीं किया है जिन पर डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने ऑफर्स की थोड़ी जानकारी दे दी है।
ऐमजॉन लिस्टिंग से पता चलता है कि गैजेट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के जरिए 3 हजार से ज्यादा की खरीदारी करने पर 10प्रतिशत (10 हजार रुपये तक) की छूट मिलेगी। इसके अलावा 3 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के बीच शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा और 20 हजार से 49,999 रुपये के बीच खरीदारी करने पर 2 हजार रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
इसके अलावा, ग्राहक वॉच, शूज, बैग,लगेज, जूलरी आदि कैटिगरी के सभी प्रीपेड ऑर्डर को ऐमजॉन पे बैलेंस के जरिए लेने पर भी छूट पा सकते हैं। 5000 रुपये की खरीदारी पर 1 हजार रुपये कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में भी मोबाइल्स, टीवी, अक्सेसरीज, टैबलेट और दूसरे प्रॉडक्ट्स पर लिमिटेड पीरियड ऑफर दिया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
