Bank of Baroda में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Bank of Baroda में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

   नई दिल्ली

  बैंक में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया (बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2021) के तहत सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई - रिलेशनशिप मैनेजर, टेरिटरी हेड, ग्रुप हेड, प्रोडक्ट हेड (इन्वेस्टमेंट एंड रिसर्च), हेड (ऑपरेशंस एंड टेक्नोलॉजी) समेत कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल 2021 तक इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट  bankofbaroda.in पर आवेदन कर सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तारीखें...

    आवेदन की शुरुआत- 09 अप्रैल 2021
    आवेदन करने की आखिरी तारीख- 29 अप्रैल 2021
    आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 29 अप्रैल 2021

पदों का विवरण

    सीनियर रिलेशन मैनेजर - 407 पद
    ई - रिलेशन मैनेजर - 50 पद
    टेरिटरी हेड - 44 पद
    ग्रुप हेड - 6 पद
    प्रोडक्ट हेड (इन्वेस्टमेंट एंड रिसर्च) - 1 पद
    हेड (ऑपरेशन एंड टेक्नोलॉजी) - 1 पद
    डिजिटल सेल्स मैनेजर - 1 पद
    IT फंक्शनल एनालिस्ट - मैनेजर- 1 पद
    कुल पद - 511

आयु सीमा

    सीनियर रिलेशन मैनेजर - 24 वर्ष की आयु से लेकर 35 वर्ष तक
    ई - रिलेशन मैनेजर - 23 वर्ष की आयु से लेकर 35 वर्ष तक
    टेरिटरी हेड - 27 वर्ष की आयु से लेकर 40 वर्ष तक
    ग्रुप हेड - 31 वर्ष की आयु से लेकर 45 वर्ष तक
    प्रोडक्ट हेड (इन्वेस्टमेंट एंड रिसर्च) - 28 वर्ष की आयु से लेकर 45 वर्ष तक
    हेड (ऑपरेशन एंड टेक्नोलॉजी) - 31 वर्ष की आयु से लेकर 45 वर्ष तक
    डिजिटल सेल्स मैनेजर - 1 पद
    IT फंक्शनल एनालिस्ट - 26 वर्ष की आयु से लेकर 35 वर्ष तक

आवेदन शुल्क

    सामान्य/EWS/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 600 रुपये
    For SC/ST/PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 100 रुपये

बैंक ऑफ़ बड़ौदा मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और समूह चर्चा के आधार पर किया जाएगा.