भाजपा, कांग्रेस, महानदल, आम आदमी पार्टी पर सम्पत्ति विरूपण का मामला कायम

भाजपा, कांग्रेस, महानदल, आम आदमी पार्टी पर सम्पत्ति विरूपण का मामला कायम
awdhesh dandotia मुरैना/जौरा। सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नगर परिषद द्वारा 4 राजनैतिक दलों के विरूद्ध जौरा थाने में मामला कायम कराया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शासकीय सम्पत्ति पर प्रचार प्रसार पाये जाने पर नगर परिषद द्वारा भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, महान दल, आम आदमी पार्टी के विरूद्ध जौरा थाने में सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। नगर परिषद सीएमओ आरपी जगनेरिया का कहना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने पर चारों राजनैतिक दलों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया है।