Bridal Mehndi Designs इस वेडिंग सीजन में हैं हिट

Bridal Mehndi Designs इस वेडिंग सीजन में हैं हिट

दुल्हन के श्रृंगार और शादी के जोड़े के साथ जिस चीज पर नजर बार-बार ठहरती है वह होती है हाथों में लगी मेहंदी। मेहंदी बहुत जरूरी श्रृंगार है और कई जगहों पर तो इसके लिए अलग से रस्म का भी आयोजन किया जाता है। इस वेडिंग सीजन में आप मेहंदी के कौन से डिजाइन ट्रेंड में हैं जानें यहां...

पूरे हाथों की भरी हुई मेहंदी
दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में ऐसी ही मेहंदी लगवाई थी। पूरे हाथों की भरी हुई मेहंदी बहुत ट्रडिशनल अंदाज है। इसमें दुल्हन अपनी पसंद से कोई डिजाइन चुन सकती हैं। कुछ दुल्हन पूरे शादी का मंडप, बाराती, डोली का डिजाइन चुनती हैं तो कुछ मंत्र या सौभाग्यवती भव: भी लिखती हैं। पैरों में भी घुटने तक मेहंदी लगवाने का ट्रेंड है।

इन दिनों ट्रेंडी है कलाई तक की मेहंदी
कुछ दुल्हन शादी के दिन भी अपना लुक डिफरेंट रखना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंडियन वेडिंग में हाथे हाथों तक की ही मेहंदी लगवाई थी। कलाई से थोड़ा सा नीचे तक की। मेहंदी का यह डिजाइन इन दिनों लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। ऐसी दुल्हन पैरों में भी सिर्फ कलाई तक ही मेहंदी लगवाती हैं।

पैरों में भी मेहंदी के कई डिजाइन
शादी के फंक्शन में यूं तो ट्रडिशनल अंदाज ही रहता है, लेकिन कभी-कभी मॉकटेल पार्टी या ऐसे किसी फंक्शन में कुछ दुल्हन घुटने तक की वेस्टर्न ड्रेस भी पहनती हैं। ऐसे में अगर आपके पैरों में मेहंदी का खूबसूरत डिजाइन होगा तो बहुत सुंदर दिखेगा। पैरों में कलाई तक मेहंदी लगवा सकती हैं या फिर पूरे घुटने तक भी मेहंदी लगवाया जा सकता है।