यात्रियों से की जा रही है मनमाना किराया वसूली, बेखर जिम्मेंदार
rafi ahmad ansariबालाघाट। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण समूचे देश की भांति प्रदेश की भी परिवहन व्यवस्था अवरूद्ध हो गई। अनलॉक के बाद राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रो में लंबी दूरी की यात्री बसे संचालित हो गई है। किंतु अंतर जिला और स्थानीय स्तर पर यात्रा करने वाली बसो को संचालन न होने से यात्रियों को भारी दिक्कते हो रही थी। राज्य शासन और बस आपरेटरो के बीच हुए समझौते के बाद से करीब एक पखवाडे से सभी दिशाओं की बसे लगभग प्रांरभ हो चुकी है। किंतु यात्रियों से बस आपरेटरो द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। इस मनमानी पर किसी भी प्रकार का अंकुश न होने से आपरेटरो के हौंसले बुलंद हो गये है। परिणाम स्वरूप यात्री बसो के मालिको के सर पर चालक परिचालको द्वारा मनमानी कर डेढ गुना किराया वसूला जा रहा है। उदाहरण के तौर पर बालाघाट से सिवनी, लालबर्रा होकर दूरी 90 किमी है किंतु प्रतियात्री 150 रूपये वसूला जा रहा है। जबकि लॉकडाउन के पूर्व बालाघाट से सिवनी का भाडा मात्र 90 रूपये हुआ करता था। इसी बालाघाट से नागपुर की दूरी वाया कटंगी होकर 200 किमी के करीब है किंतु 350 रूपये प्रतियात्री किराया वसूला जा रहा है। बालाघाट से जबलपुर के दूरी लगभग 240 किमी है किंतु यंहा का भी 350 रूपये प्रतियात्री के दर से वसूला जा रहा है। यही स्थिति भोपाल और इंदौर की भी है जहां पर 850 रूपये से लेकर 01 हजार रूपये तक किराया वसूला जा रहा है।
यात्रियों से मनमानी तौर पर किराया वसूलने की जानकारी जिला प्रशासन सहित परिवहन विभाग को भी है किंतु किराये को लेकर की जा रही मनमानी पर किसी प्रकार का अंकुश नही लग रहा है। यात्रियों का भी कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में बढौतरी होने से बस आपरेटरो को 10 से 15 प्रतिशत तक किराये में बढौतरी करनी चाहिये किंतु यंहा तो नाजायज फायदा उठाते हुए डेढ से दो गुना किराया वसूला जा रहा है। उल्लेखनीय यह भी है कि यंहा बस यात्रियों के बीच कोरोना के नियमो का पालन भी नही हो रहा है। जिससे जिला प्रशासन और परिवहन विभाग भी बेखबर है।
इनका कहना है
किराया वृद्धि को लेकर बस आपरेटरो ने अपना प्रस्ताव तो दिया है लेकिन वृद्धि को लेकर कोई निर्देश जारी नही किये गये है। यदि वे बेजा मूल्य वृद्धि करके किराया वसुलते है तो शिकायत मिलते ही उन पर कार्यवाही की जायेगी। कोरोना गाईडलाईन के नियमो का पूरा पालन किया जाना है, जैसे यात्रियों को मास्क के साथ साथ बस की सीट को सेनेट्राईज करवाना अतिआवश्यक है।
अनिमेश गढपाले,जिला परिवहन अधिकारी