प्रदेश नौजवानों की रोटी छीनी भाजपा सरकार ने: जीतू पटवारी
यह आशीर्वाद यात्रा नहीं प्रायश्चित यात्रा है: कुणाल चौधरी
rajesh dwivedi
सतना। मुख्यमंत्री की जन-आशीर्वाद यात्रा एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही पोल -खोल जन-जागरण यात्रा में पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कहा है कि सरकार के पापों का घड़ा भर चुका है जिसका विधानसभा चुनाव में फूटना तय है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी व युकां प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने बारी-बारी से भाजपा की शिव सरकार को घेरा। बुधवार को जिले के बिरसिंहपुर, आमा देवरी, कुलगढ़ी, और सतना में आयोजित जन-सभाओं को सभी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान बिरसिंहपुर में एक मर्तबा कांग्रेस में फिर गुटबाजी नजर आई।
हर दफ्तर में लगता है चढ़ावा: अजय
म़प्ऱ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के लिए इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है कि व्यापम घोटाले के माध्यम से प्रदेश के लाखों काबिल युवाओं की प्रतिभाओं का गला घोटने वाले मुख्यमंत्री इस समय जन-आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 15 वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ऐसी कोई बड़ी सौगात बताएं जो उन्होेंने प्रदेश की जनता को दी हो, जिससे जनता उन पर गर्व कर सके। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सरपरस्ती में प्रदेश भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन चुका है। ऐसी कोई सरकारी दहलीज नहीं है जहां पर जनता को पैसे न देने पड़ते हों। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो धोखेबाजी की है उससे इस बार भाजपा का खाता न खुले।
आशीर्वाद नहीं, प्रायश्चित यात्रा करें सीएम :जीतू
पीसीसी के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री की जन-आशिर्वाद यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता की जेबों में डकैती डालने वाले, सरकारी योजनाओं से अपना घर भरने वाले, एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार करने वाले लोंगो को अगर जनता के पास जाना ही है तो आशीर्वाद के लिए नहीं बल्कि अपने पापों के प्रायश्चित के लिए जाएं। जीतू पटवारी ने कहा कि पोल -खोल जन-जागरण यात्रा के माध्यम से हम प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश की भाजपा सरकार के असली चेहरे को बेनकाब करेंगे।
नवजवानों के साथ हुई ज्यादती: कुणाल
म़प्ऱ युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने प्रदेश सकार पर बेरोजगारों के मुंह से रोटी छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वर्षों के कार्यकाल में अगर सबसे ज्यादा किसी के साथ ज्यादती की गई है तो वो प्रदेश के नौजवानों और बेरोजगारों के साथ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के हजारों नवजवान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने जिले के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई धोखेबाजी का जवाब देने का वक्त आ चुका है। जिले के हर युवा को घर से बाहर निकलकर विधानसभा के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को करारी शिकस्त देनी होगी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सईद अहमद, विधायक यादवेन्द्र सिंह, विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, सिद्घार्थ कुशवाहा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, सुधीर ंिसंह तोमर, अभय सिंह रोली, मनीष तिवारी, रविन्द्र सिंह सेठी, उर्मिला त्रिपाठी, विक्रमादित्य सिंह, गया बागरी, शिवा अग्रहरि, अजीत सिंह, राजभान सिंह, डॉ़ पीडी पटेल, अतुल सिंह परिहार, धरम श्रीवास्तव, रमेश द्विवेदी, शंकरदीन कुशवाहा, रामायण प्रताप सिंह, राहुल सिंह, राजीव बैरागी, राजदीप सिंह मोनू, स्वतंत्र मिश्रा, महिपत शुक्ला, श्रीमती गीता सिंह, रामप्रताप कुशवाहा, योगेश त्रिपाठी, राजेन्द्र गर्ग, प्रवीण सिंह, शंकर प्रसाद शुक्ला, रणजीत सिंह पटेल, रवि जायसवाल, सतेन्द्र निगम, देवेन्द्र तिवारी, कमलेश मिश्रा, बद्री पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, गुरुवेन्द्र सिंह, यादवेन्द्र सिंह पंजू, रामनारायण सोनी, प्रभा जित्तू बागरी, बबलू बागरी, मालती भगत, विनीत सिंह, मो़ हामिद, आदित्य सिंह, रामकुमार तिवारी, पीयूष सिंह मुन्ना, शैलेन्द्र सिंह गुड्डू, अशोक चक्रवर्ती, विमलेश त्रिपाठी, प्रयास खरे, विक्रान्त त्रिपाठी, अरुण पाण्डेय, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।