कलेक्टर ने किया टेकहोम राशन प्लांट का अवलोकन

कलेक्टर ने किया टेकहोम राशन प्लांट का अवलोकन

कलेक्टर ने किया टेकहोम राशन प्लांट का अवलोकन

रसैयादौना ग्राम में बन रहा टेकहोम राशन प्लांट

collector-inspected-takehome-ration-plant Syed Javed Ali मण्डला - कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने रसैयादौना ग्राम में बन रहे टेकहोम राशन प्लांट का अवलोकन किया। इस अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री मनोज धुर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने निर्देशित किया कि प्लांट का निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। सितम्बर माह के अंत तक प्लांट को पूर्ण करने का प्रयास किया जाये। उन्होंने कहा कि प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से नियमानुसार समुचित प्रबंध किये जायें। कलेक्टर ने प्लांट के स्टोर, दलिया यूनिट, खिचड़ी यूनिट एवं पैकिंग यूनिट का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्लांट परिसर में वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिये। लगभग 12 हजार वर्गमीटर में बन रहे इस ऑटोमेटिक प्लांट से मंडला सहित 8 जिलों की आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए पोषण आहार तैयार किया जायेगा।