कलेक्टर ने नैनपुर क्षेत्र में लिया फसल नुकसान का जायजा

कलेक्टर ने नैनपुर क्षेत्र में लिया फसल नुकसान का जायजा

कलेक्टर ने नैनपुर क्षेत्र में लिया फसल नुकसान का जायजा

ग्राम सर्रापिपरिया, झिलवानी एवं हीरापुर गांव की मक्के की फसल को हुए नुकसान का लिया जायजा

collector-took-stock-of-crop-damage-in-nainpur-area Syed Javed Ali मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विगत दिनों जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नैनपुर क्षेत्र के ग्राम सर्रापिपरिया, झिलवानी एवं हीरापुर गांव की मक्के की फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में फसल नुकसान के सर्वे कार्य को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पटवारी एवं तहसीलदार से नैनपुर क्षेत्र में हुए फसल नुकसान के रकबे, फसलों के प्रकार तथा प्रभावित किसानों की आंकड़ेवार जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों की फसल का गंभीरता से आंकलन करें एवं उन्हें नियमानुसार जल्द राहत प्रदान करें। उन्होंने मक्के की फसल में मौसम के कारण हुए नुकसान के बारे में संबंधित किसानों से बात भी की। कलेक्टर ने एसडीएम नैनपुर से क्षेत्र में चल रहे फसल नुकसान के सर्वे की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मक्के के अलावा अन्य फसलों को हुए नुकसान के बारे में भी विस्तार से पूछा। उन्होंने गिरदावरी के कार्य की प्रगति भी जानी। श्रीमती सिंह ने कहा कि गिरदावरी कार्य में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का संबंधित राजस्व अमले के माध्यम से निर्धारित तिथि के पूर्व निराकरण सुनिश्चित करें। गिरदावरी संबंधी दावे आपत्तियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रसारित करें तथा किसानों से बात करें। इस दौरान एडीएम, तहसीलदार नैनपुर सहित क्षेत्र का राजस्व अमला उपस्थित था।