साधुओं के साथ फरार हो गए कंप्यूटर बाबा

साधुओं के साथ फरार हो गए कंप्यूटर बाबा
भोपाल। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा के नेतृत्व में तप साधना कर रहे साधु-संत रातोरात फरार हो गए हैं। देर रात से ही मजदूरों द्वारा यहां से टेंट-तंबू उखाड़े जा रहे थे। संतों के समागम मामले में कलेक्टर व जिला निर्वाचन आयोग द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद से समागम स्थल खाली होना शुरू हो गया था। दिग्विजयसिंह के समर्थन में संतों का यह समागम तीन दिन चलने वाला था। पहले दिन तप साधना, दूसरे दिन रोड शो हुआ, लेकिन तीसरे दिन चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद सारे साधु-संत फरार हो गए। आज सुबह पूरे मैदान में सन्नाटा था। कुछ मजदूर बांस-बल्लियां व तंबू उखाड़ रहे थे। आयोग ने भाजपा की शिकायत पर 3 बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए, जिनमें किसके निर्देश पर इतनी बड़ी संख्या में साधु-संत यहां पहुंचे थे? इन्हें किसने बुलाया था और यह किसके समर्थन में तप साधना कर रहे थे? शामिल हैं। भाजपा ने संत समागम का खर्च भी दिग्विजयसिंह के खर्च में जोडऩे की मांग की है।