श्रेयांश और प्रियांश को कांग्रेसियों ने दी श्रृद्धांजलि

श्रेयांश और प्रियांश को कांग्रेसियों ने दी श्रृद्धांजलि

श्रेयांश और प्रियांश को कांग्रेसियों ने दी श्रृद्धांजलि

मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भी हुए शामिल

congressmen-gave-tribute-to-shreyansh-and-priyash Syed Javed Ali मण्डला - म.प्र. में सतना जिले के चित्रकूट से अपहरण किये गये दो जुड़वा भाईयों के शव उत्तर प्रदेश के बांधा में मिले 6 वर्षीय जुड़वा भाई श्रेयांश और प्रियांश का अपहरण 12 फरवरी को किया गया था। बच्चों को सुरक्षित लौटाने के लिये परिजन ने 20 लाख रूपये की फिरोती भी दी थी बावजूद इसके बच्चों की हत्या कर शव यमुना में फेक दिये गये। उक्त घटना पर कांग्रेसियों का कहना है कि इस हत्या में भाजपा समर्थित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हाथ था। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केबिनेट मंत्री जनजातीय कार्यविभाग म.प्र. शासन ओमकार सिंह मरकाम की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने दो जुड़वा भाईयों श्रेयांश और प्रियांश को दो मिनिट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि अर्पित करने वाले निवासी विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, महामंत्री राजेश कछवाहा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अदीब गोरी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैयम मंजूर अली, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष पवन सचान, पार्षद दिपेश बाजपेयी सुभाष पाण्डे, अनूप बासल, पार्षद शाका यादव, शेख अतीख, कुलदीप कछवाहा, अजय चौरसिया आई.टी.सेल, सालिगराम दुबे, शीलदेवी झा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, तनुज कछवाहा सहित कांग्रेसजनों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।