जिले में टूरिज्म को बढ़ावा देने कार्ययोजना बनाएं - हर्षिका सिंह

जिले में टूरिज्म को बढ़ावा देने कार्ययोजना बनाएं - हर्षिका सिंह

जिले में टूरिज्म को बढ़ावा देने कार्ययोजना बनाएं - हर्षिका सिंह

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

create-an-action-plan-to-promote-tourism-in-the-district-harshika-singh Syed Javed Ali मण्डला - जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह निर्देशित किया कि जिले के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों को चिन्हित कर उनके विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने स्थानीय युवाओं एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर टूरिज्म से जुड़ने की बात कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले में कान्हा के अतिरिक्त अनेक ऐसे स्थान हैं जिनमें पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं, ऐसे ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों के इतिहास की जानकारी ब्रोसर के रूप में तैयार की जाए जिससे जिले में आने वाले पर्यटकों को भी इन स्थानों से अवगत कराया जा सके। जिले के अन्य दर्शनीय स्थानों को चिन्हित कर उन्हें विकसित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग समन्वय कर जिले के बांधों में वोटिंग सहित अन्य गतिविधियों के प्रस्ताव तैयार करें। स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय युवाओं को पर्यटन से संबंधित प्रशिक्षण दिलाते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म के रिसोर्ट में जिले के उत्पादों का उपयोग किया जाए। उन्होने कान्हा एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म के रिसोर्ट में स्वसहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु स्थान आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कान्हा आने वाले पर्यटकों के लिए अन्य स्थानों को सम्मिलित करते हुए रूटचार्ट तैयार किया जाए। राष्ट्रीय उद्यान कान्हा के मार्गों पर पड़ने वाले शासकीय भवनों में उन्होंने पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में घुघरा जल प्रपात में रैलिंग एवं पुलिया निर्माण, लिंगामाल में घाट निर्माण तथा बिछिया के सरही गेट तक पहुंच मार्ग बनाने के संबंध में चर्चा की गई। इसी प्रकार रामनगर में निर्माण कार्य के लिए पुरातत्व विभाग से अनुमति प्राप्त करने हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण पर चर्चा की गई।