डीजीपी वीके सिंह ने भगवान महाकाल के किये दर्शन

डीजीपी वीके सिंह ने भगवान महाकाल के किये दर्शन
brijesh parmar उज्जैन। मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया दबंग आईपीएस अधिकारी वीके सिंह रविवार दोपहर उज्जैन पहुंचे और भूतभावन बाबा महाकाल के दर्शन किये। दो दशक पहले 1994-1995 में उज्जैन एसपी रह चुके वीके सिंह डीजीपी बनने के बाद रविवार की दोपहर उज्जैन पहुंचे।उन्होंने करीब आधा घंटे मंदिर के गर्भगृह में भगवान का पूजन अर्चन किया। महाकाल मंदिर पहुंचकर डीजीपी वीके सिंह ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन किया। इस दौरान बाला गुरू सहित अन्य पुजारियों ने पूजन कराया। भगवान महाकाल का पूजन करने के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। बकौल श्री सिंह वे भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। उज्जैन में एसपी रहने के दौरान भी वे भगवान महाकाल के दर्शन करने आते थे। भगवान महाकाल की ही कृपा से मुझे डीजीपी बनने का सौभाग्य मिला है। प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग हो इसके लिए वे प्रयास करेंगे।