asish malviya
मुंगावली। नगर में इस वर्ष पहली बार रविवार एवं सोमवार को डेंगू के दो दिन में पांच मरीज मिले हैं। जिसमे से तीन मरीजों को ठीक करके मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही दो मरीजों का इलाज चल रहा है। शासकीय अस्पताल के मेडिकल ऑफि सर डॉ. दिनेश त्रिपाठी के अनुसार आने वाले डेंगू के मरीज नगर के बाहर रहते हैं। जिसमें से तीन मरीज इंदौर एवं तीन मरीज गुना में काम करते हैं। जो कि रहने वाले तो यहीं के हैं। किंतु यह बीमार होने के बाद अपने घर बापिस आ गए। जब यह इलाज कराने आये तो इनमें डेंगू के लक्षण पाए गए। अभी दो दिन में जो मरीज आये थे, उनमें से तीन मरीजों को स्वस्थ कर दिया है। दो मरीजों का उपचार चल रहा है।

एक दिन में दोगुने हुए प्लेटलेट्स- प्राप्त जानकारी अनुसार स्वस्थ्य आदमी के शरीर में डेढ से 4-5 लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं। अगर प्लेटलेट्स 1-5 लाख से कम हो जाये तो मरीज की हालत बिगने लगती है। जिसके बाद प्रतिदिन प्लेटलेट्स का टेस्ट करवाया जाता है। डॉ. के अनुसार अगर प्लेटलेट्स गिरकर 20 हजार तक या उससे नीचे हों तो प्लेटलेट्स चढाने पडते हैं। लेकिन मुंगावली अस्पताल में अभी तक जितने मरीज आये हंै उनमें सबसे कम प्लेटलेट्स 28 हजार के आसपास थे, जिनको इलाज के द्वारा बढा दिया गया है। जिसमें से रामनिवास ग्राम हिन्नोदा, थान सिंह कोरी, रमेश अहिरवार गदूली को स्वस्थ्य कर छुट्टी दे गई है। वही समुंदर सिंह यादव बंधी एवं इंद्रपाल सिंह यादव सावलेहा का इलाज चल रहा है। इंद्रपाल सिंह सोमवार को भर्ती हुए थे जब उनके प्लेटलेट्स 62 हजार थे। जो अब एक दिन में बढकर एक लाख 12 हजार हो गए हंै।