14 साल बाद अयोध्या हमले के 4 आतंकियों को उम्रकैद, एक बरी

14 साल बाद अयोध्या हमले के 4 आतंकियों को उम्रकैद, एक बरी
अयोध्या/प्रयागराज, अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 2005 में हुए आतंकी हमले में मंगलवार को प्रयागराज की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया. नैनी सेंट्रल जेल में हुई सुनवाई में विशेष अदालत ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया गया है. इन आरोपियों पर हमले की साजिश रचने का आरोप था, पिछले काफी समय से वह नैनी जेल में ही बंद थे. इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज दिनेश चंद्र कर रहे थे. प्रयागराज की स्पेशल अदालत ने मंगलवार दोपहर इस मामले में फैसला सुनाया. अदालत की तरफ से चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है, इसके अलावा उनपर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा है. इसके अलावा पांचवें आरोपी मोहम्मद अजीज को बरी कर दिया गया है. इस मामले में कुल 63 गवाहों ने अपने बयान दर्ज करवाए थे, जिसमें 14 पुलिसकर्मी थे. बता दें कि आतंकी हमले के साजिशकर्ता अरशद को मौके पर ही मार गिराया गया था. 5 जुलाई 2005 में हुए आतंकी हमले में दो लोग मारे गए थे, तो वहीं कुछ सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए थे. इन्हें मिली उम्रकैद की सजा डॉ. इरफान मोहम्मद शकील मोहम्मद नसीम फारुक इनके अलावा मोहम्मद अजीज को बरी कर दिया गया है.