गुरूनानक देवजी प्रांतीय आलंपिक फुटबाॅल खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
विजेता खिलाड़ियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया पुरुस्कृत
Syed Javed Ali
मंडला - जिला स्तरीय गुरूनानक देवजी प्रांतीय आलंपिक फुटबाॅल खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 नवम्बर 2019 को महात्मागांधी स्टेडियम मंडला में मुख्य अतिथि जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर विषिष्ट अतिथि अविनाश यादव पत्रकार दैनिक भास्कर एवं सुखविंदर सिंह के करकमलों द्वारा रंगारंग उद्घाटन किया गया। जिसमें जिले के समस्त विकासखंडों से बालक एवं बालिका वर्ग के लगभग 180 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। अतिथियों के पुष्पगुच्छ स्वागत बेला के उपरांत फुटबाॅल एवं एथलेटिक्स, की 800 मीटर 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ का अयोजन प्रारंभ किया गया। उक्त समस्त प्रतियोगिताएं दिन भर चलती रही।
सायंकाल बेला में समस्त प्रतियोगिताएं समाप्त होने के उपरांत प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि सुश्री तन्वी हुड्डा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफी प्रदाय कर पुरष्कृत किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में इस जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु बधाई दी एवं राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त करने हेतु अशीर्वाद दिया गया। दिन भर चली प्रतियोगिता में फुटबाॅल बालक वर्ग में मंडला की टीम विजेता रही तथा नैनपुर की टीम उपविजेता रहीं। फुटबाॅल बालिका वर्ग में मोहगांव की टीम विजेता रही वहीं मंडला उपविजेता रही। एथलेटिक्स दौड बालक वर्ग 800 मीटर में छोटू सिंह मरावी मवई, 1500 मीटर में सीताराम साहू नैनपुर एवं 3000 मीटर में ऋषिकांत कुलस्ते मंडला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग 800 मीटर में राधा मरकाम मवई, 1500 मीटर में सोनिया रजक मंडला एवं 3000 मीटर में राधा मरकाम मवई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिये अपना स्थान सुरक्षित किया। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, आकाश खत्री, जसवंत अहिरवार, सौरभ गुप्ता, श्रीकांत, सुश्री रामवती परते, पंकज उसराठे, त्रिलोक डोंगरे, रामनाथ धुर्वे, श्रीमती माया रजक, मोहन ठाकुर, उमेश नंदा, दिलीप कुमार, सुमन सैयाम एवं पुरषोत्तम नेताम का विशेष सहयोग रहा। शशांक मिश्रा द्वारा मंच संचालन किया गया।