आईआईएम अहमदाबाद के डायरेक्टर भारत भास्कर को आकाश ने दिया मप्र आने का न्योता

आईआईएम अहमदाबाद के डायरेक्टर भारत भास्कर को आकाश ने दिया मप्र आने का न्योता

भोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद (Indian Institute of Management Ahmedabad) में आयोजित तीन दिवसीय विशेष अध्ययन एवं संवाद सत्र में मध्यप्रदेश  से प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने शिक्षा, युवा नेतृत्व और ग्रामीण विकास से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सत्र के समापन अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने संस्थान के डायरेक्टर भारत भास्कर को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

सागर जिले की सुरखी से संबंध रखने वाले युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत को डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर द्वारा इस विशेष सत्र में मध्यप्रदेश की ओर से अपनी बात रखने का अवसर मिला। देशभर से 50 लोगों को चिंहित किया जिसमें मप्र में आकाश सिंह राजपूत उन 50 युवाओं में से चुने गए और शोधार्थी के रूप में आकाश सिंह राजपूत ने सहभागिता की। आपको बता दें कि आकाश सिंह राजपूत अभी सागर के हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी की डिग्री कर रहे हैं। वहीं से उन्हें आईआईएम अहमदाबाद का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर अपने मध्यप्रदेश के लिए रिप्रजेंट किया। तीन दिनों तक चले इस संवाद कार्यक्रम में आकाश ने युवाओं के बीच आधुनिक शिक्षा पद्धति, तकनीकी नवाचार, सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण विकास को लेकर किए जा रहे अपने कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से वे युवाओं के बीच सक्रिय रहकर शिक्षा, जनसेवा, संगठन निर्माण और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उनके प्रयास निरंतर जारी हैं।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद द्वारा देश की 20 हजार से अधिक कंपनियों के प्रबंधन और कार्यप्रणाली पर किए गए अध्ययन में प्रतिभागियों से सुझाव आमंत्रित किए गए। आकाश सिंह राजपूत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बेहतर प्रबंधन, संगठनात्मक बदलाव और युवा सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत इससे पहले सागर जिले के सुरखी में विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर “लंदन बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अपना स्थान दर्ज करा चुके हैं। जिसमें 10 हजार खिलाड़ियों का नाम दर्ज है और 630 टीमों ने दस्तक दी है। उनके इस आयोजन की सराहना पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी कर चुके हैं और आईपीएल के दौरान इसका उल्लेख भी किया था। 
फिल्म और टीवी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने के बाद भी आकाश सिंह राजपूत का जुड़ाव अपनी मिट्टी और गांवों से बना रहा। मायानगरी की चमक-दमक छोड़ वे आज पूरी तरह बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को नई दिशा देने के मिशन में जुटे हुए हैं।