15 अगस्‍त को टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर फहराया जाएगा भारत का त‍िरंगा

15 अगस्‍त को टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर फहराया जाएगा भारत का त‍िरंगा

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में तिरंगा फहराने का ऐलान किया गया

न्‍यूयॉर्क, अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्‍त को तिरंगा फहराया जाएगा। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में तिरंगा फहराने का ऐलान किया गया। उन्‍होंने कहा कि बेहद खास मौके पर भारत के महावाणिज्‍य दूत रणधीर जायसवाल विश‍िष्‍ट अतिथि होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब न्‍यूयॉर्क शहर के टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर तिरंगा फहराया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी ग्रुप ने राम मंदिर के भूमिपूजन के दौरान टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर खुलकर अपने खुशी का इजहार किया था। टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड तक पर राम मंदिर नजर आने लगा था। टाइम्‍स स्‍क्‍वायर के बिलबोर्ड दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। अयोध्या में राम मंदिर का जैसे ही पूजन हुआ, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड पर भगवान राम के साथ राम मंदिर दिखाया गया था। इससे पहले वॉशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के लोग पारंपरिक कपड़ों में जश्न मनाते दिखे थे। यहां तक कि US कैपिटोल हिल से वाइट हाउस तक रथयात्रा भी निकाली गई। वहीं, कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, टेक्सस और फ्लोरिडा के मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए गए थे।