बहुत खूबसूरत है कान्हा, दोबारा आना चाहूंगा - महेन्द्र सिंह धोनी
कान्हा पहुँचे श्री धोनी का वन मंत्री की तरफ से क्षेत्र संचालक ने किया स्वागत
Syed Javed Ali
मंडला - कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का कान्हा के क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति ने वन मंत्री उमंग सिंघार की तरफ से गुलदस्ते से स्वागत किया। श्री कृष्णमूर्ति ने वन मंत्री की ओर से उन्हें कान्हा टाइगर रिजर्व पर कॉफी टेबल बुक, कैप और पठनीय सामग्री भी भेंट की। श्री धोनी ने वन मंत्री का इसके लिए धन्यवाद दिया। श्री धोनी ने टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की प्रशंसा की। श्री धोनी ने कहा कि उन्होंने पहली बार जंगल में प्रत्यक्ष रूप से बाघ और बाघ शावक देखा जिसका अनुभव काफी रोमांचकारी रहा। उन्होंने कहा कि कान्हा टाइगर रिजर्व में उन्होंने और उनके परिवार ने बहुत एन्जॉय किया। कान्हा टाइगर रिजर्व बहुत खूबसूरत है वह दोबारा भी आना चाहेंगे।