Karbonn ने लॉन्च किए 4 नए फीचर फोन, शुरुआती कीमत 700 रुपये

Karbonn ने लॉन्च किए 4 नए फीचर फोन, शुरुआती कीमत 700 रुपये

फीचर फोन बनाने वाली पॉप्युलर कंपनी Karbonn मोबाइल ने भारतीय बाजार में KX सीरीज के 4 नए फोन लॉन्च किए हैं। इनमें KX3, KX25, KX26 और KX27 नाम के फीचर फोन शामिल हैं। इन चारों फोन की कीमत 700 से 1000 रुपये के बीच है। इस महीने के अंत तक ये चारों फोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जानें, इन चारों फोन की खासियत...

 

Karbonn KX3 मॉडल में 4.5cm डिस्प्ले, डिजिट रीड-आउट और विडियो म्यूजिक प्लेयर दिया गया है। 800mAh की बैटरी के साथ आने वाले इस फोन में पावर सेविंग मोड भी है। KX3 फोन रिकॉर्डर के साथ वायरलेस एफएम रेडियो और बूम बॉक्स स्पीकर के साथ आता है।


कार्बन KX25 फोन 6.1 cm डिस्प्ले और सुपर ब्राइट 4 LED टॉर्च के साथ पेश किया गया है। इसमें 1800 mAh बैटरी के साथ एफएम रेडियो, डिजिटल कैमरा और ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। बात की जाए, कार्बन KX26 की तो यह फोन 6.1 cm डिस्प्ले, डिजिटल कैमरे, 1450 mAh बैटरी से लैस है। साथ ही इसमें विडियो प्लेयर, बूम बॉक्स स्पीकर और पावर सेविंग मोड दिए गए हैं।


आखिरी में बात करते हैं कार्बन KX27 फोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसकी बैटरी कपैसिटी सबसे ज्यादा है। इस मॉडल में 1750 mAh की बैटरी दी गई है। फोन में डिजिटल कैमरा, ब्लूटूथ, विडियो-म्यूजिक प्लेयर, रिकॉर्डर के साथ वायरलेस एफएम रेडियो और पावर सेविंग मोड दिए गए हैं।


इस फोन में एक इन-बिल्ट मेसेजिंग फीचर है जिसका नाम Ztalk है। इसमें पॉप्युलर मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप की तरह ही मेसेजिंग की सुविधा मिलती है।

यूजर्स इसके जरिए अपने दोस्तों को टेक्स्ट मेसेज, वॉइस मेसेज, पिक्चर और इमोजी भेज सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स iOS और ऐंड्रॉयड दोनों पर बातचीत की जा सकती है।