समूचे विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत है महात्मा गांधी का जीवन
गांधी चौक में मनाया गया 150वां जन्म वर्ष समारोह
Syed Javed Ali
मण्डला - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वां जन्म वर्ष समारोह गांधी चौक रंगरेज घाट में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन एवं उनका दर्शन अमूल्य है जो आज समूचे विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना हुआ है। उन्होंने गांधी जी के ’बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो’ सिद्धांत की समाज में उपयोगिता के संबंध में अपने विचार रखे। विधायक डॉ. मर्सकोले ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने महात्मा गांधी के स्वच्छता और स्वावलंबन के संदेश को जीवन में उतारने की बात कही। इससे पूर्व कार्यक्रम में साईन बोर्ड का अनावरण किया गया। छात्र प्रिया निवारे द्वारा गांधी जी के भजन प्रस्तुत किए गए।
[caption id="attachment_243264" align="alignnone" width="1280"]

ज्ञान दीप स्कूल के छात्र नुक्कड़ नाटक के जरिये प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश देते हुए...[/caption]
ज्ञानदीप इंग्लिश मीडिया स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देश को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जैसे हानिकारक प्रदूषकों से मुक्त करने संबंधी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर की छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। जाग्रति युवा संस्थान जामगांव द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलापथक दल द्वारा भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र हर्षित मोंगरे द्वारा मद्य निषेध की शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा किया गया।