जमीनी हक़ीक़त जानने खोड़ाखुदरा पहुँचा प्रशासन

जमीनी हक़ीक़त जानने खोड़ाखुदरा पहुँचा प्रशासन

जमीनी हक़ीक़त जानने खोड़ाखुदरा पहुँचा प्रशासन

विधायक नारायण पट्टा ने जांची मध्यान भोजन की गुणवत्ता

ग्राम का भ्रमण कर लोगों से लिया फीडबैक

mandla-administration-reached-khoda-khudra-to-know-the-ground-realities Syed Javed Ali मण्डला - आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत् अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने घुघरी विकासखण्ड के ग्राम खोड़ाखुदरा पहुंचे। सभी अधिकारियों ने ग्राम का भ्रमण कर लोगों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में जाना एवं फीडबैक प्राप्त किया और योजनाओं को बेहतर बनाने के संबंध में उनके सुझाव जाने। खोड़ाखुदरा के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में आयोजित चर्चा के दौरान फसल, बिजली, राशन दुकान, स्कूल, मध्यान्ह भोजन, पोषण आहार, खाद-बीज, प्रधानमंत्री आवास, नामांतरण-बंटवारा, फौती, शौचालय, पीने का पानी आदि विषयों से संबंधित अपनी समस्याऐं रखी। ग्राम पंचायत में चर्चा के दौरान विभिन्न मामलों में भुगतान संबंधी समस्या के बारे में बताया गया। पंचायत सचिव द्वारा अपने कार्य के प्रति गंभीरता नहीं बरतने के कारण भुगतान में विलंब जैसी स्थिति सामने आई। एडीएम मीना मसराम ने भुगतान सुनिश्चित करने पंचायत सचिव को निर्देश दिये। ग्राम खोड़ाखुदरा के भ्रमण के दौरान विधायक नारायण पट्टा भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम भ्रमण के दौरान लोगों से शासन से मिल रहे लाभ के बारे में बातचीत की। साथ ही बुजुर्गों को मिल रही आर्थिक सहायता के बारे मे भी जाना। mandla-administration-reached-khoda-khudra-to-know-the-ground-realities आंगनवाड़ी एवं स्कूल का हुआ निरीक्षण - प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। एडीएम मीना मसराम ने बच्चों को मीनू के अनुसार दिए जाने वाले आहार के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि बच्चों का टीकाकरण एवं मीनू के अनुसार आहार सुनिश्चित किया जाये। विधायक श्री पट्टा ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन में पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये साथ ही माध्यमिक स्कूल में बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से चर्चा करने संबंधी निर्देश दिये। mandla-administration-reached-khoda-khudra-to-know-the-ground-realities ’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ के तहत् घुघरी में आयोजित हुआ शिविर - ’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा घुघरी विकासखण्ड मुख्यालय में शिविर का आयोजन कर जनसामान्य की समस्याऐं सुनते हुए उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। शिविर में अपर कलेक्टर मीना मसराम, विधायक नारायण पट्टा, एसडीएम सुनीता खण्डाईत सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् ग्रामीणों की समस्याओं को उनके ग्राम में ही सुनकर उसका समुचित निराकरण संबंधी सरकार की प्राथमिकता के बारे में बताया गया। शिविर में शिक्षा, कृषि, खाद्य, बिजली, वन, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य हितग्राहीमूलक विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया तथा हितग्राही की पात्रता के संबंध में भी विस्तार से बताया। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण भी किया एवं स्कूली बच्चों को साईकिल वितरण किया गया। mandla-administration-reached-khoda-khudra-to-know-the-ground-realities जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनना और निराकरण शासन का उद्देश्य - विधायक पट्टा शिविर को संबोधित करते हुए विधायक घुघरी नारायण पट्टा ने कहा कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्या सुनना और उसका निराकरण करना सरकार का उद्देश्य है। ’आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है। श्री पट्टा ने उपस्थित ग्रामीणों को ’आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजना का लाभ लेने के लिए हमारी जागरूकता की भी आवश्यकता है। ग्रामीणजन अपने हित की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ लें। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनांे के निराकरण के लिए फॉलोअप केम्प आयोजित करने संबंधी चर्चा भी की। विधायक ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी जनता की सेवा का काम पूरी संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन से आवश्यक सहयोग की मांग की। mandla-administration-reached-khoda-khudra-to-know-the-ground-realities शिविर में आये 281 आवेदन - शिविर के नोडल अधिकारी सीईओ जनपद घुघरी ने कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् ग्राम घुघरी में आयोजित शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 281 आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर मीना मसराम ने शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये।