30 सितम्बर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा

30 सितम्बर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा

30 सितम्बर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा

जिला चिकित्सालय से निकली जागरूकता रैली

ayushman-fortnight-will-be-celebrated-till-30-september Syed Javed Ali मण्डला - सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत योजना निरामयम के अंतर्गत 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस पखवाड़े में योजना से संबंधित जागरूकता एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. तेजा ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर नवाना किया। रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर उदयचौक, बढ़चौराहा, बाजार एवं शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाली गई। आयुष्मान भारत योजना में 1336 बीमारियां चिन्हित है। अस्पताल में भर्ती होने पर मरीज के लिए गोल्डन कार्ड बनाया जाता है एवं एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख तक का इलाज जिला चिकित्सालय एवं आयुष्मान के अंतर्गत चिन्हित अस्पतालों में किया जाता है।