कलेक्टर ने लिया पौंड़ी कंट्रोल प्वाईंट का जायजा

कलेक्टर ने लिया पौंड़ी कंट्रोल प्वाईंट का जायजा

कलेक्टर ने लिया पौंड़ी कंट्रोल प्वाईंट का जायजा

प्रवासी मजदूरों से की मुलाकात

mandla-collector-meets-migrant-laborers-at-pauri-control-point Syed Javed Ali मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोरोना संकट के चलते जिले के बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए पौंड़ी में बनाए गए कंट्रोल प्वाईंट में प्रवासियों से मुलाकात की। उन्होंने केरल से आए हुए प्रवासी मजदूरों से बात करते हुए उनसे खाना, पानी तथा स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने प्रवासी मजदूरों से केरल में उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जाना। पौंड़ी कंट्रोल प्वाईंट में केरल से पहुंचे प्रवासी मजदूरों में अधिकांश डिण्डौरी जिले के प्रवासी मजदूर थे जिन्हें कलेक्टर द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया।