Me Too: यौन शोषण के आरोप में फंसे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी

Me Too: यौन शोषण के आरोप में फंसे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी

अब डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर भी एक महिला ने इस तरह का आरोप लगाया है। हिरानी पर 'संजू' फिल्म में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर रही महिला ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। 


असिस्टेंट डायरेक्टर का कहना है कि फिल्म 'संजू' के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान हिरानी ने उनका शोषण किया था। वहीं राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है वह इस आरोप को खारिज करते हैं और हर तरह की जांच के लिए तैयार है। वहीं असिस्टेंट ने कहा कि, '6 महीने तक मैंने यह सब सहन किया।' उन्होंने कहा कि विरोध करने पर हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी तक दे डाली थी। इसके अलावा मुंह खोलने पर उन्हें करियर खत्म करने की धमकी तक दी गई थी। 

पीड़िता के मुताबिक उस वक्त उसने इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वह अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। अगर वह इसका विरोध करती और पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान फिल्म छोड़ देती तो राजू हिरानी इंडस्ट्री में नाम उन्हें बदनाम कर सकते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने राजू हिरानी की शिकायत संजू के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से की थी। पीड़िता ने खुद के साथ हुए शोषण की सारी जानकारी विधु विनोद चोपड़ा को एक ईमेल के जरिए दी थी।