MP में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत :  राकेश सिंह

MP में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत :  राकेश सिंह

भोपाल
 मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला तो 11 दिसंबर को होगा। लेकिन परिणाम से पहले भाजपा औऱ कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, जबकि एग्जिट पोल्स में नजीतों पर गौर किया जाए तो भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। किसी भी सर्वे एजेंसी ने एक ही पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। कुछ सर्वे में भाजपा को बढ़त बताई गई है तो ककुछ सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक्जिट पोल्स के नजीतों को नकार दिया है उन्होंने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।


पहले से अधिक सीटों पर मिलेगी जीत: राकेश सिंह ने यह तो नहीं कहा कि इस बार भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पहले से बेहतर स्थिति में सरकार बना रही है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार भाजपा को 2013 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में और 2019 में केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया है कि इस बार मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राकेश सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ जाएं तो चुनाव नहीं जीत पाएंगे क्योंकि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं, रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव ने दावा किया है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है इस बार भाजपा को 160 सीटें मिलेंगी।

भाजपा ने निर्दलीयों ने साधा संपर्क: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एग्जिट पोल्स के नजीतों के बाद भाजपा ने निर्दलीय औऱ बागियों से संपर्क शुरू कर दिया है क्योंकि एग्जिट पोल के नतीजों ने बीजेपी और कांग्रेस की नींद उड़ा दी हैं। इसी बीच कई नेता जोड़तोड़ करने में जुट गए हैं। सर्वे रिपोर्ट में अन्य के खातों में जा रही बड़ी संख्या के सीटें मिलती दिखाई जा रही है।