मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 2 का हुआ आगाज़

मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 2 का हुआ आगाज़

मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 2 का हुआ आगाज़

फाइनल्स के लिए 22 प्रतिभागियों का हुआ चयन

mridukishor-talent-search-season-2-begins Syed Javed Ali मंडला - मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 2 का आगाज़ हो चुका है। पिछले साल से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिता का कलाकार बेसब्री से इन्तिज़ार कर रहे थे। इसे पहले होना था लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता व निर्वाचन प्रक्रिया की वजह से इसकी तारीख में तबदीली कर दी गई थी। मृदुकिशोर प्रतिभा खोज में 4 वर्गों में प्रविष्टिया आमंत्रित की गई थी। वर्ग 1 में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों (छात्र - छात्राएं) के लिए गायन, वर्ग 2 में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला प्रतिभागियों के लिए गायन, वर्ग 3 में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों (महिला व पुरुष ) के लिए वादन और वर्ग 4 में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष प्रतिभागियों के लिए गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। mridukishor-talent-search-season-2-begins 16 दिसंबर को आयोजित होने वाली मृदुकिशोर प्रतिभा खोज के लिए मंडला, डिंडोरी, बालाघाट व सिवनी जिले से 100 अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। इसका ऑडिशन नारी विकास समिति के हॉल में आयोजित किया गया। ऑडिशन के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें वर्ग 1 में निशी बरमैया, शाश्वत तिवारी, सुरभि बैरागी, अभिजय झा, मारतंड पान्डे वर्ग 2 में लवि बरमैया, जोशिनीबाला बरकडे, कुलवीर कौर, पायल चंदानी वर्ग 3 में आकर्ष दुबे, दिवाकर पाण्डे, अंकित नामदेव, अथर्व पांडे, चिराग़ उइके वर्ग 4 में सलिल सोनी, शफाक जाफरी, सिद्धार्थ पमनानी, असगर अली, निसार खान, शहबाज कुरैशी, चितवन सुखवानी व लक्ष्मी प्रसाद का चयन मृदुकिशोर प्रतिभा खोज 2018 के फाइनल के लिए हुआ है। ऑडिशन में प्रतिभागियों के चयन के लिए निर्णायक मंडल में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के रिटायर्ड संगीत शिक्षक और आकाशवाणी व दूरदर्शन के गायन - वादन के ए ग्रेड कलाकार सुरेश भट्ट, शास्त्रीय संगीत में संगीत विशारद व मास्टर्स ऑफ़ म्यूजिक उर्मिला साहू और नवोदय विद्यालय पदमी के संगीत शिक्षक दिल्ली घराने के शेख वहीद शामिल थे। ऑडिशन के दौरान कलाकरों को ट्रैक और लाइव ऑर्केस्ट्रा में परफॉर्म कराकर दोनों कसौटियों में परखा गया। ऑर्केस्ट्रा में वेस्टर्न म्यूजिक के मास्टर व देश - विदेश में शो कर चुके उदय ठाकुरता की टीम सांगत दे रही थी। इसमें कीबोर्ड पर उदय ठाकुरता, ऑक्टोपेड पर कमलेश यादव, ढोलक पर दिलीप सुरपन और बॉस गिटार पर संजय वाल्मीक सांगत कर रहे थे। mridukishor-talent-search-season-2-begins मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 2 के विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किए जायेगे । सभी वर्ग के प्रतिभागियों में से सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले को वॉइस ऑफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाज़ा जायेगा। मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 2 का आयोजन जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायिक घराना मृदुकिशोर ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इसके पहले भी इस ग्रुप द्वारा जिले संगीत के क्षेत्र में कई सफल आयोजन किए जा चुके है। इसका मकसद जिले के प्रतिभावान कलाकारों को मंच उपलब्ध करना है। मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 1 की सफलता के बाद इस वर्ष मंडला जिले के कलाकारों के अलावा डिंडोरी, बालाघाट व सिवनी जिले के कलाकारों ने इसमें अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मृदुकिशोर ग्रुप की योजना है कि आने वाले समय में स्टेट और नेशनल लेवल की संगीत प्रतियोगिता आयोजित किया जाए जिससे जिले के कलाकारों को महानगरों के कलाकारों के साथ गायन - वादन का मौका मिल सके। मृदुकिशोर प्रतिभा खोज सीजन - 2 के आयोजन में मृदुकिशोर ग्रुप के चेयरमैन किशोर काल्पीवार, मेनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती मृदुला काल्पीवार, डायरेक्टर श्रीमती गीता सोनी के साथ - साथ मृदुकिशोर प्रतिभा खोज आयोजन समिति द्वारा उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।