मण्डला लोकसभा सीट हर हाल में जीतना मेरा लक्ष्य - संजय सिंह परिहार
जिले के 940 पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बैठेगें
Syed Javed Ali
मण्डला - लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । विगत दिवस बिछिया विधानसभा के अंजनिया ब्लाक में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा 11 मार्च 2019 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी मनीष शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जिताने के लिये टिप्स दिये और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये मण्डला लोकसभा सीट जीताना सभी का लक्ष्य है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने वक्तव्य में कहा कि मण्डला जिले की तीनों विधानसभा में 940 पोलिंग बूथ हैं प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस पार्टी का सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ता को बैठाया जायेगा तथा सभी कार्यकर्ता अभी से एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी की जीत के लिये कार्य करना प्रारंभ कर दें । प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का प्रचार जोर सोर से करे और अपनी बात आमजनता को पहुॅचायें कि आम आदमी के खातों में जन-धन योजना के तहत 15 लाख रूपये और न जाने कितने वादे करके केन्द्र में आई नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार ने जहाॅ अपने 05 वर्ष के कार्यकाल में वादों को पूरा नहीं किया। प्रदेश में 15 सालों में शिवराज सिंह ने जनता को केवल लुभावने सपने दिखाते हुए केवल घोषणाएं की जो आज तक पूरी नहीं हुई। वहीं 15 वर्षों के बाद प्रदेश में राहुल गाॅधी की अगुवाई में सत्ता में आई अखिल भारतीय कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में मात्र 76 दिनों में अपने वादों को पूरा करने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 02 लाख का किसानों का कर्जा माफ, 01 अप्रेल से 10 हार्स पावर तक बिजली बिल हाफ तथा किसानों को गेहूॅ पर 160 रूपये बोनस दिया जा रहा है। आदिवासी भाईयों का 01 लाख तक का कर्जा जो आदिवासी वित्त विकास निगम से है को माफ करेगी, पान की खेती करने वाले किसान भाईयों को 500 बांस किफायती दर पर उपलब्ध करायेगी । इस तरह से मध्यप्रदेश में किसानों एवं आमजन की हितैशी कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश के 50 लाख किसानों का कर्जा माफ किया जा चुका है एवं युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता दिया जावेगा। किसानों की कर्जमाफी होने से किसानों की आत्महत्या जैसी घटनाएं बंद हो गई हैं। मण्डला जिले के तहसील स्तर अंतर्गत मण्डला नैनपुर, नारायणगंज, घुघरी, बिछिया में सरकार द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किसानों को जय किसान ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए 17 हजार किसानों को 23 करोड़ 99 हजार रूपये उनके खातों में जा चुकी है ।

कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मनीष शाह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, विधायक डाॅ. अशोक मर्सकोले, पूर्व मंत्री देवेन्द्र तेकाम, पूर्व विधायक संजीव उईके, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, संतोष मिश्रा, राजेश कछवाहा, अमित शुक्ला, अदीब गौरी, पवन सचान, भोजराज भोजू, राकेश तिवारी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेश बाजपेयी, शीलदेवी झा, अनूप बासल, किशोर कछवाहा, सतीश झारिया, महेन्द्र चंद्रोल, नगर मण्डलम अध्यक्ष प्रदीप खरबंदा, एम.एल.तिवारी, कमलसिंह मरावी, शशि श्रीवास्तव, जिला मछुआ संघ कांग्रेस अध्यक्ष महेश सिंधिया, गुलाब उईके, नंदू भाईजान, जयेन्द्र चैधरी, संतोष दुबे, रामविलास झारिया, संतोष तिवारी, अभिनव चैरसिया, कुलदीप कछवाहा, सुभाष नामदेव, संजय चैरसिया, अजय चैरसिया, बेनिश्याम राय, हनि बर्वे, अखिलेश ठाकुर, अमित पाण्डे, रंजीत उईके, सुनील चैरसिया, सुमन श्रीवास सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।