'Nach Baliye 9' के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं TV एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी! तुषार कपूर के साथ फिर आएंगी नजर

'Nach Baliye 9' के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं TV एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी! तुषार कपूर के साथ फिर आएंगी नजर

नई दिल्ली
फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के 9वें (Nach Baliye 9) में अपने पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो के बाद अनिता के हाथ एक और प्रोजेक्ट हाथ लगा है। लेकिन इसी बीच यह भी खबर सामने आई है वह जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं।

 पिंकविला के अनुसार, तुषार कपूर के साथ 'कुछ तो है'  'ये दिल' फिल्म में काम करने वाली अनीता एक बार फरि थ्रिलर मूवी में दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। अनीता इसमें अहम भूमिका निभाएंगी। हालांकि, उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह तय है कि आपने इसके पहले अनीता का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा। तुषार कपूर पहले ही अपनी फिल्म का ऐलान कर चुके हैं।  इस फिल्म का नाम 'मारीच' (Maarich) है और इसका निर्देशन न्यूकमर डायरेक्टर ध्रूव ने किया है।