13 से 17 जुलाई तक फ्रेश रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया था
भोपाल, स्टेट लेवल पीजी काउंसलिंग का दूसरा दौर खत्म हो चुका है। इसके बाद संचालक डीएमई के अधिकारी तीसरे चरण यानि मॉपअप राउंड की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए 13 से 17 जुलाई तक फ्रेश रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया था। अब 19 से 21 जुलाई तक रजिस्टर्ड अभ्यर्थी अपनी पंसद के अनुसार च्वाइस फिलिंग और सीट लॉकिंग कर सकते हैं। 25 जुलाई को सीट अलॉटमेंट होगा और 26 से 29 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राउंड के बाद मॉपअप राउंड के लिए करीब 480 कैंडिडेट ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। इसका मतलब यह कि वह अपनी पसंद को बदलना चाहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मॉपअप राउंड में कुल 295 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 6 सीटें पीजी डिप्लोमा की हैं। यह 295 सीटें छह सरकारी और छह निजी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त हैं। इसके लिए अभ्यिर्थयों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीटों पर प्रवेश के लिए कट आॅफ भी कम कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा कैंडिडेट आसानी से प्रवेश ले सकें। इसके लिए सामान्य ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 275 अंकों का कट आॅफ रखा गया है।