बारात पर नगर निगम के टैक्स का विरोध विरोध

बारात पर नगर निगम के टैक्स का विरोध विरोध
brijesh parmar उज्जैन, मध्यप्रदेश के उज्जैन में शहरी क्षेत्र में निकलने वाली बारातों पर नगर निगम द्वारा टेक्स लगाये जाने के निर्णय को लेकर विरोध दर्ज किया गया। शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद ने शहरी क्षेत्र में निकलने वाली बारातों पर 500 रूपये प्रति बारात शुल्क को महापौर परिषद में स्वीकृति प्रदान करने के विरोध में नगर निगम गेट पर प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ विवाह हेतु 51 हजार रूपये दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर निगम 500 रूपये वसूल करने के निर्णय ले रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।