अपने अभिनय और खूबसूरती से छोटे पर्दे पर लोगों को दीवाना बनाने के बाद टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मौनी रॉय धीरे - धीरे बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं.

मौनी ने पिछले साल गोल्ड मूवी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. वहीँ अब मौनी बेमिसाल एक्टर राजकुमार राव के साथ "मेड इन चाइना " फिल्म के जरिये एक बार फिर दिवाली पर धमाका करने को तैयार हैं.
यह पहला मौका है जब मौनी और राजकुमार एक साथ किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. राजकुमार के साथ काम करने के अनुभवों को साझा करते हुए मौनी ने कहा कि "इस फिल्म के दौरान मुझे राजकुमार से बहुत कुछ सीखने को मिला. उन्होंने न सिर्फ हमारे एक साथ शूट होने वाले सीन्स की रिहल्सल में मदद की बल्कि जिन सीन्स में हम साथ नहीं थे, उसमें भी काफी सहयोग किया. जिस वजह से मुझे उन सीन्स को और बेहतर ढंग से निभाने में मदद मिली. उनके द्वारा दिए गए हर सुझाव मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहे जिसके कारण मैं खुद को और बेहतर तरीके से जान पाई.
डायरेक्टर मिखिल मसाले की यह फिल्म मिडिल क्लास आदमी पर आधारित है, जिसमें एक असफल व्यापारी से एक सफल उद्यमी बनने के सफर की कहानी दर्शायी गयी है. जिसमें उसकी आज्ञाकारी पत्नी रुक्मणि के समर्थन का अहम रोल देखने को मिला है, जिसे मौनी ने बखूबी निभाया है. कुछ दिनों पहले लांच हुए इस फिल्म के ट्रेलर में मौनी को लाल साड़ी के साथ सिजलिंग हॉट अवतार में देखने के साथ खूबसूरत गुजराती पारम्परिक परिधान में देखा गया था.