विधायक ने याद दिलाया मंदिर के लिए दिया दान, कहा बेईमानी करोगे तो रामदेवजी देखेंगे

विधायक ने याद दिलाया मंदिर के लिए दिया दान, कहा बेईमानी करोगे तो रामदेवजी देखेंगे
gajraj singh meena राजगढ़ , चुनाव आते ही नेताओं को जनता और जनता के लिए किये गए काम याद आने लगते हैं| कोई चुनावी वादे करता है तो को अपने ही काम को बार बार गिनाकर एक और मौका मांगता है| इस बीच भगवान के नाम पर वोट मांगे जाते हैं| इसका ताजा नजारा राजगढ़ जिले में देखने को मिला जहां भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक हजारीलाल दांगी मन्दिर निर्माण के लिए दी गई राशि का वास्ता देकर वोट के लिए भगवान के  नाम पर डरा चमका रहे है । दरअसल, खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के गोगटपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान गोगटपुर गांव वालों को विधायक वोट के खातिर भगवान का वास्ता दे रहे हैं। गाँव के बीच बने मन्दिर के प्लेटफार्म पर अपने समर्थकों के साथ खड़े हो गए आस पास गाँव के लोगो की भीड़ लग गई , विधायक जी ग्रामीणों से कह रहे है कि जितना काम उन्होंने इस गांव में करवाया है ,उतना काम आज तक  किसी दूसरे नेता ने नही करवाया है, विधायक जी ने इस गांव में भगवान बाबा रामदेव के मंदिर निर्माण के लिए ₹100000 की राशि देने की घोषणा की थी राशि देते समय ग्रामीणों से विधायक ने कहा था यदि  यह राशि नहीं दूंगा तो बाबा रामैंमदेव मोहे देखेगा । विधायक जी ने ग्रामीणों को राशि भी मुहैया करा दी, अब चुनाव के समय विधायक जी की बारी है | ग्रामीणों को मन्दिर के लिए दी गई राशि के बदले विधायक उनसे भगवान का वास्ता देकर भगवान के नाम पर डरा चमका कर वोट मांग रहे है| विधायक जी ने ग्रामीणों को बाबा रामदेव का वास्ता देते हुए कहा 'मैंने एक लाख की राशि मंदिर निर्माण में दी है अब तम सब लोग म्हारे साथे बेईमानी करोगा तो बाबा रामदेव तम्हारे देखेगा'। विधायक जी ने आगे कहा 'गांव में अभी तक जितने भी विकास कार्य हुए है वो मैंने करवाएं है ,अगर इसके बाद भी तम्हारा मोहल्ले वालों ने म्हारे साथ बईमानी करि तो रामदेव जी महाराज तम्हे देखेगा' ।   इस पूरे मामले को सामने आने के बाद खिलचीपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है|