Samsung Galaxy A90 नए नाम के साथ हो सकता है लॉन्च, सामने आए डीटेल्स
सैमसंग गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स और अफवाहें सामने आती रही हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी इसे नए नाम के साथ लॉन्च करने का मन बना रही है। अब सामने आए लीक्स में एक फोन का मॉडल नंबर SM-A908N देखने को मिला है, जिसे पहले गैलेक्सी ए90 माना जा रहा था लेकिन यह डिवाइस सैमसंग की नई गैलेक्सी R-सीरीज के डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। एक और लीक में कहा गया है कि गैलेक्सी ए90 5G को भी सैमसंग अपने होम मार्केट में टेस्ट कर रहा है और इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
टिप्सटर @OnLeaks ने कहा है कि अब तक सैमसंग गैलेक्सी ए90 कहे जा रहे फोन को नई गैलेक्सी R-सीरीज के डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस बीच सैमसंग अपनी R-सीरीज के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहा है और कंपनी के मुताबिक, दोनों ही 'बड़ी स्क्रीन और ट्रिपल कैमरा सेटअप' के साथ उतारे जाएंगे। गैलेक्सी R सीरीज के दो स्मार्टफोन्स में से एक में 5G कनेक्टिविटी होने की बात कही जा रही है। वहीं, इस सीरीज के दूसरे डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
सैमसंग की R-सीरीज के दूसरे डिवाइस में रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एक खास कैमरा फीचर' हो सकता है। अब तक इतना साफ नहीं हुआ है कि यह कोई पॉप-अप डिजाइन होगा, स्लाइड-आउच मॉड्यूल होगा या फिर केवल एक अलग लेआउट होगा। GalaxyClub की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि SM-A908N मॉडल नंबर वाला एक सैमसंग स्मार्टफोन साउथ कोरिया में सर्टिफाइड होने के लिए लाइन-अप है। माना जा रहा है कि 5G सपॉर्ट वाला डिवाइस होने के चलते यह गैलेक्सी ए90 5G के तौर पर भी लॉन्च किया जा सकता है।
स्मार्टफोन के नाम को लेकर अब भी कन्फ्यूजन है और इसी के चलते 5G वेरियंट को गैलेक्सी ए90 5G कहा जाएगा, यह भी कन्फर्म नहीं माना जा सकता। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक, स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। यह साफ नहीं है कि सेटअप में दिया गया तीसरा सेंसर इमेजिंग हार्डवेयर का हिस्सा होगा या नहीं। बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
bhavtarini.com@gmail.com 