Samsung Galaxy Note 10 के साथ 7 अगस्त को लॉन्च होगा S Pen

Samsung Galaxy Note 10 के साथ 7 अगस्त को लॉन्च होगा S Pen


साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) अगले महीने एक अनपैक इवेंट में अपना अपकमिंग स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लॉन्च करेगी। गैलेक्सी नोट 10 के साथ कंपनी नया S Pen भी लॉन्च करेगी। कंपनी 7 अगस्त को ब्रुकलिन में अपने इस इवेंट का आयोजन करेगी। आपको बता दें इसी वेन्यू पर कंपनी ने गैलेक्सी नोट 9 भी लॉन्च किया था। गैलेक्सी नोट सीरीज की शुरुआत कंपनी ने साल 2011 में की थी। तब से यह फोन कंपनी का टॉप ऑफ द लाइन फोन रहा है।


कंपनी के इनवाइट से पता चलता है कि कंपनी S Pen की डिजाइन में भी बड़ा बदलाव करेगी। टीजर विडियो में पेन के नीचे सिंगल कैमरा लेंस दिखता है। पिछले साल ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी गैलेक्सी नोट 10 के साथ कैमरे वाला S Pen लॉन्च कर सकती है।


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10 में 6.4 इंच का डायनमिक एमोल्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और यह डिवाइस 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरियंट के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 4,170mAh की बैटरी होने की बात भी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी नोट 10 प्रो मॉडल में इससे थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का एमोल्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह स्टैंडर्ड 256 जीबी स्टोरेज वाला ऑप्शन होगा, जिसका एक और वेरियंट 1 टीबी मेमरी के साथ आ सकता है। इसमें भी 4,170mAh की बैटरी दी जा सकती है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 1,100 से 1,200 डॉलर यानी लगभग (76,450 रुपए से 83,250 रुपए) तक हो सकती है। रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि यह कीमत टॉप एंड 5G मॉडल की है या फिर LTE वर्जन की। खबर यह भी आ रही है कि कंपनी गैलेक्सी नोट 10e मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी के नोट 10 का अफोर्डेबल वर्जन हो सकता है। जिसमें रेग्युलर वेरियंट से कुछ कम फीचर्स दिए जाएंगे।