SEBI में होगी 120 ऑफिसर्स की नियुक्ति, यहां जानें पूरी डिटेल्स
SEBI Recruitment 2018: पूंजी बाजार पर निगरानी रखने वाले सेबी ने नियामकीय कार्यों को तेज और प्रभावी तरीके से करने के लिये 120 अधिकारियों की नियुक्ति की योजना बना रहा है. मौजूदा समय में सेबी के पास कॉन्ट्रैक्ट और प्रतिनियुक्ति पर आये कर्मचारियों सहित कुल 800 कर्मचारी हैं.
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सार्वजनिक नोटिस में ए-ग्रेड के अधिकारियों की नियुक्ति के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं. ए-ग्रेड यानी सहायक प्रबंधक की ये नियुक्तियां साधारण, वैधानिक, सूचना प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में होंगी.
सेबी इन नियुक्तियों के लिये पहले लिखित परीक्षा लेगा और उसके बाद साक्षात्कार होगा. सामान्य श्रेणी कार्यों के लिये 84 अधिकारी, वैधानिक के लिये 18 अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आठ और सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रत्येक में पांच अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी.
नियामक इन अधिकारियों की नियुक्ति उसे मिली नई शक्तियों के तहत कार्यों को अधिक तेज और प्रभावी तरीके से करने के लिये कर रहा है.
बता दें सेबी का गठन 1988 में किया गया था. उसके बाद 1992 में सेबी कानून पारित कर उसे कानूनी दर्जा दिया गया.
bhavtarini.com@gmail.com 
