सरकार को हाईकोर्ट से झटका

सरकार को हाईकोर्ट से झटका
जबलपुर। लॉकडाउन में शराब दुकान खोलने राज्य सरकार का आदेश होने के बाद भी प्रदेश में आज ठेकेदारों ने काउंटर ओपन नहीं किए बल्कि सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। इस मामले पर चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डिवीजन बेंच में सुनवाई की जा रही है। वीडियो कांफ्रेंस पर हो रही सुनवाई खबर लिखे जाने तक लिंक टूट जाने से रुक गई, लेकिन जानकारी मिली है कि शराब ठेकेदारों की एसोसिएशन को हाईकोर्ट ने स्टे देने से इंकार कर दिया है तथा सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 मई तय कर दी है। दूसरी ओर सरकार ने भी साफ कर दिया है कि कारोबारियों को दुकान खोलनी होगी। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शराब ठेकेदारों, कारोबारियों को शराब की दुकान खोलनी होगी। उन्होंने कहा यदि उन्हें किसी तरह की समस्या है तो सरकार को बताए, उनकी समस्याएं दूर की जाएगी।