संभाग स्तरीय क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

संभाग स्तरीय क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

संभाग स्तरीय क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

आर.डी.पी.जी. कॉलेज में संपन्न हुई क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता

team-selected-for-division-level-cross-country-competition Syed Javed Ali मंडला - म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में महाविद्यालय स्तरीय क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता (पु./म.) का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कछवाहा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुरूष एवं महिला दोनों वर्गों के लिये 10 कि.मी. की थी। इस दौड़ का रूट (मैप) महाविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर जंतिपुर गेट जाना एवं वहाॅं से वापस होते हुए दौड़ महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौड़ का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.राजेश चैरसिया एवं उपस्थित स्टाफ के द्वारा प्रातः 07ः00 बजे किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 24 छात्रों एवं 12 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित पुरूष वर्ग गजेन्द्र कुमार धुर्वे, सीताराम, चेतराम, विपिन मरावी, प्रवीण कुमार, महिला वर्ग में साधना धुर्वे, संगीता, पुष्पा तेकाम चयनित छात्र - छात्राएं 08 सितम्बर को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता में मण्डला को गौरवांवित करेंगे।