ankush vishwakarmaहरदा, हरदा कलेक्टर की फर्जी आईडी बनाकर तहसीलदार को ठगने वाले को पुलिस आखिरकार यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला करीब तीन महीने पुराना है, जब उत्तरप्रदेश के व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाकर इस कारनामे को अंजाम दिया था तभी से मध्यप्रदेश पुलिस को उसकी तलाश थी। दअरसल, बीते 14 जून को हरदा के कलेक्टर की ईमेल आईडी से जिले के तीन एसडीएम तथा छह तहसीलदारों को अमेजॉन से ग्राफिक कार्ड गिफ्ट करने के लिए मेल आया था।
हंडिया तहसीलदार अर्चना शर्मा ने अमेजॉन के माध्यम से 20 हजार का गिफ्ट भेज भी दिया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की तो पता चला कि मेल फर्जी था। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार अर्चना शर्मा ने हंडिया थाने में आॅनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया था। आरोपी की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल एवं पुलिस लगातार जुटी थी। मंगलवार को आरोपी को यूपी के चैनपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी से पूछताछ में आॅनलाइन ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।