नकली चाबी बनाकर बालिका संप्रेक्षण गृह से भाग निकली आरोपी

नकली चाबी बनाकर बालिका संप्रेक्षण गृह से  भाग निकली आरोपी

किशोरियों को अगवा कर सौदा करने की है, आरोपी

gopal das bansal शहडोल। संभाग अंतर्गत अनूपपुर जिले के थाना करणपठार निवासी 17 वर्षीय किशोरी,जिस पर बालिकाओं और किशोरियों को अपने साथी के साथ बहला-फुसलाकर अगवा करने सम्बन्धी आरोप है,उसे शहडोल स्थित बालिका संप्रेक्षण गृह में भेजा गया था, जिसके गत दिवस भाग जाने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक गत दिवस सुबह करीब 6:00 बजे उक्त बालिका नकली चाबी से दरवाजा खोलकर भाग गई , जिसकी शिकायत बालिका संप्रेक्षण गृह की अधीक्षका शिवानी मौर्य द्वारा करीब 9:00 बजे स्थानीय कोतवाली में की गई। किशोरी का भागना संदेहास्पद  इस मामले में महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि उक्त संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की तैनाती की गई है,जो बारी - बारी से डियूटी देते है, इस बात को इस तरह भी कहा जा सकता है कि बिना अधीक्षक की परमिशन से कोई भी अंदर या बाहर नहीं आ जा सकता है। लेकिन उक्त व्यवस्था के बाद भी किशोरी का भाग जाना बड़ी कर्ताधर्ताओं की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। बॉक्स में लगाए आखिर कैसे भागी किशोरी किशोरी का संप्रेषण गृह से भाग जाना यहां की सुरक्षा व्यवस्था और इंतजाम के पोल खोलता नजर आ रहा है,। सवाल यह है कि जब  बालिका संप्रेक्षण गृह में इतनी कड़ी चौकसी है, तो आखिर  किशोरी बड़े आराम से बाहर का गेट खोल कर कैसे फरार हो गई?   किशोरी का इस तरह से भाग जाना संप्रेषण गृह की अधीक्षका की लापरवाही है। खास बात तो यह है कि जब कोई अधीक्षका से मिलना चाहता है तो चौकीदार उन्हें अंदर जाकर बताता है और वह यदि संबंधित से मिलना उचित समझती है तो बाहर आ कर बात करती हैं, बिना इनकी अनुमति के कोई भी व्यक्ति उनके दायरे में भी प्रवेश नहीं कर सकता है इसके  बावजूद इसके किशोरी का भाग जाना इंतजाम के पोल खोलता नजर आ रहा है