कमिश्नर ने कलेक्टर परिसर में राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर दिलाई शपथ
रानी अवंती बाई विद्यालय में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन
Syed Javed Ali
मण्डला - राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कमिश्नर राजेश बहुगुणा ने राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर परिसर में शासकीय सेवकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया, एडीएम मीना मसराम सहित कलेक्टर परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी आयरन लेडी थी और उन्होंने इस देश के लिए जो साहसिक कार्य किए वे सदैव याद किए जाएंगे। अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती पांचो बाई पदम ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी के कार्यों का स्मरण किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं निर्मला उत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े हुए अनेक रोचक बातें जानी तथा उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में आभार अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पूर्णिमा शुक्ला, अध्यक्ष जनपद पंचायत मंडला पांचो बाई पदम, पार्षद मीरा पटेल, सारिका मिश्रा, अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, एसडीएम मंडला सुलेखा उइके, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी सहित छात्र-छात्राऐं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।