मुंबई और गोंदिया के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

मुंबई और गोंदिया के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

मुंबई और गोंदिया के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

कल खेला जायेगा माहिष्मती अंतर्राज्‍यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल

सेमीफाइनल में गोंदिया ने बालांगीर उड़ीसा और मुंबई ने कान्द्री, नागपुर को दी शिकस्त

the-final-of-the-mahishmati-inter-state-football-competition-will-be-played-tomorrow Syed Javed Ali मंडला - माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के तत्वाधान में स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में खेली जा रही माहिष्मती अंतर्राज्‍यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार की दोपहर 2 बजे गोंदिया फुटबॉल अकैडमी गोंदिया और औरंगाबाद फुटबॉल क्लब मुंबई के मध्य खेला जाएगा। गुरुवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल जगन्नाथ स्पोर्ट्स क्लब बालांगीर उड़ीसा और गोंदिया एकेडमी गोंदिया के मध्य खेला गया। the-final-of-the-mahishmati-inter-state-football-competition-will-be-played-tomorrow गोंदिया ने बालांगीर उड़ीसा को दी 3 / 0 से शिकस्त - पहले सेमीफाइनल मैच में गोंदिया ने बालांगीर उड़ीसा को 3 / 0 से शिकस्त दी। गोंदिया के लिए मोनिस कावड़े ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1 / 0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद बालांगीर, उड़ीसा की टीम ने कई हमले किये लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। विदेशी खिलाड़ी घाना निवासी पॉल ने शानदार फ्री किक ली लेकिन वह गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गई। फर्स्ट हाफ में गोंदिया 1 गोल की बढ़त बरकरार रखने में कामयाब रही। सेकंड हाफ में गोंदिया ने फिर शानदार खेल जारी रखा। गोंदिया के अभिषेक टोएफोडे ने गोल कर अपनी टीम के 2 / 0 से आगे कर दिया। इस दौरान बालांगीर उड़ीसा को एक पेनाल्टी किक मिला लेकिन उनके पॉल के किक को गोंदिया के गोलकीपर साहिल शेख ने शानदार बचाव कर बेकार कर दिया। जल्दी गोंदिया की तरफ से भुवनेश शेंद्रे ने अपनी टीम को 3 / 0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। the-final-of-the-mahishmati-inter-state-football-competition-will-be-played-tomorrow शाकिब अनवर के 2 गोलों ने मुंबई को दिलाई जीत - दूसरा सेमीफाइनल औरंगाबाद फुटबॉल क्लब, मुंबई और मोईल एलेवन कान्द्री, नागपुर के बीच खेला गया। इस मैच में अनुमान के अनुरूप मुंबई ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुंबई की तरफ से साकिब ने अपनी टीम को बढ़त दिलाई राकेश के बाद मुंबई की टीम से खेल रहे हैं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी घर लौटने शानदार गोल कर टीम को 20 की बढ़त दिला दी खेल के सेकंड हाफ में शाकिब अनवर उर्फ़ बाबा ने गोल कर अपनी टीम को 1 / 0 की बढ़त दिला दी। मुंबई की टीम से खेल रहे हैं अफ्रीकी कार्लोस ने शानदार गोल कर टीम को 2 / 0 से आगे कर दिया। खेल के सेकंड हाफ में शाकिब अनवर ने फिर गोल कर अपनी टीम को 3 / 0 की बढ़त दिला कर फाइनल में जगह पक्की करवा दी। इस मैच मंडला के खिलाडी विनय वरदानी भी मुंबई की तरफ से मैदान में उतरे। मुंबई की टीम से स्थानीय खिलाडी को खेलते देख दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया। फाइनल में मुंबई की तरफ से 2 विदेशी खिलाडी के साथ - साथ विनय आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उक्त दोनों ही मैच में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन प्रकाश ननदा मंडला, विकास वरकड़े नैनपुर, मोंटो बालाघाट और डेनियल निलमरकर भंडारा ने निभाया। दोपहर 2 बजे से होगा फाइनल - शुक्रवार को माहिष्मती अंतर्राज्‍यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल दोपहर 2 बजे औरंगाबाद फुटबॉल क्लब मुंबई और गोंदिया फुटबॉल एकेडमी गोंदिया के मध्य खेला जाएगा। माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महात्मा गाँधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। the-final-of-the-mahishmati-inter-state-football-competition-will-be-played-tomorrow ये रहे उपस्थित - इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी अब्दुल हन्नान, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश सराफ, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, कांग्रेस के समन्वयक मनीष शाह, यातायात प्रभारी कुलदीप खत्री, कोतवाली थाना प्रभारी निलेश दोहरे, हिरदेनगर चौकी प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले, अंजनिया चौकी प्रभारी दुर्गा नगपुरे,एस आई ललित शिंदे, वरिष्ठ खिलाडी पेंटर यासीन, सैयद कमर अली, डॉ. दिलीप शर्मा, बृजेंद्र सराफ, अनिरुद्ध सराफ, रामजी सराफ, वासुदेव गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अशोक पांडे, एस के मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, सोनू भलावी, मतीन खान, सलीम खान, असगर अली सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। ये निभा रहे भूमिका - इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभिनव नट्टू चौरसिया, आशीष ज्योतिषी, योगेश ककवानी, विनय वरदानी, कोविद सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर, दिनेश पटेल, मुसवी हसन, शिवम मिश्रा, प्रकाश नंदा, राजा मिश्रा, अमित कुम्हरे, प्रथम चौकसे, अरविंद तेकाम, संदीप धुर्वे, सोमनाथ कुलस्ते, दीपांशु नंदा, अभिषेक चौहान, दीपांशु मिश्रा उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे।