निर्वाचन के दौरान सेक्टर ऑफिसरों की भूमिका होगी महत्वपूर्णं - कलेक्टर

निर्वाचन के दौरान सेक्टर ऑफिसरों की भूमिका होगी महत्वपूर्णं - कलेक्टर

निर्वाचन के दौरान सेक्टर ऑफिसरों की भूमिका होगी महत्वपूर्णं - कलेक्टर

निर्वाचन की तैयारियों को लेकर हुई व्यापक समीक्षा

the-role-of-sector-officers-will-be-important-during-the-elections-collector Syed Sikandar Ali मण्डला - विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की आज योजना भवन में आयोजित समयसीमा बैठक में विस्तार से समीक्षा हुई। कलेक्टर अनय द्विवेदी ने निर्वाचन समीक्षा बैठक में तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्णं मुद्दों पर बिन्दुवार चर्चा की। उन्होंने पोस्टल बेलेट से संबंधित की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर पोस्टल बेलेट की सभी जिम्मेदारियाँ गम्भीरता से पूरी करेंगे। श्री द्विवेदी ने निर्वाचन की गतिविधियों के दौरान सेक्टर ऑफिसरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्णं बताया। उन्होंने सेक्टर ऑफिसरों को वोटर स्लिप डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारियाँ पूरी मुस्तैदी के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर स्लिीप वितरण घर-घर जाकर किया जाएगा। इसके लिए निचले स्तर पर काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी रजिस्टर में एन्ट्री सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने वोटर स्लिप वितरण पर मॉनिटरिंग करने के लिए भी उच्च अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में दिनांक एवं समय लिखवाने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। श्री द्विवेदी ने विशेष पुलिस अधिकारीयों के रूप में तैनात किए जा रहे शासकीय सेवकों की टेªनिंग और उनकी ड्यूटी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने चर्चा के दौरान जिले में फोर्स डिप्लॉयमेंट चार्ट पर भी सवाल पूछे तथा इसकी तैयारियों के बारे में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह से चर्चा की। उन्होंने फोर्स डिप्लॉयमेंट चार्ट को तय कर अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर होने वाले पुलिस बल की तैनाती को समय पूर्व पूरा करने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहनों के अधिग्रहण तथा इसके वितरण की व्यवस्थाओं पर परिवहन अधिकारी से जानकारी मांगी। उन्होंने परिवहन के चार्ट को रूट के अनुसार तथा टाईम के अनुसार तैयार करने की बात कही। श्री द्विवेदी ने परिवहन अधिकारी को अधिग्रहित वाहनों के ड्राईवरों, हेल्परों के आई कार्ड तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों विधानसभा की रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों से प्रशासनिक स्तर की शिकायतों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा कर लें। कलेक्टर ने वैबकास्टिंग की व्यवस्थाओं पर समीक्षा करते हुए कैमरे की उपलब्धता, कलेक्टिविटी तथा उपलब्ध नेटवर्क के अनुसार सारी तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिये। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात शासकीय सेवकों के लिए महत्वपूर्णं स्थानों पर फोटोयुक्त पहचान पत्र बनवाने के आदेश दिए। the-role-of-sector-officers-will-be-important-during-the-elections-collector कलेक्टर अनय द्विवेदी ने माईक्रोऑब्जर्वर की ट्रेनिंग, उनके रेंडमाईजेशन की व्यवस्था तथा प्रशिक्षण की तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीविजल ऐप में प्राप्त शिकायतों के बारे में जाना। कलेक्टर ने सेक्टर ऑफिसर्स की भूमिका को महत्वपूर्णं बताते हुए उन्हें मतदान दलों के खाने तथा रूकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान जिले के लिए निर्वाचन आयोग से नियुक्त सभी 6 प्रेक्षकों के समक्ष निर्वाचन जिम्मेदारियों को निभाने वाले अधिकारियों में अपने द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया तथा अपना परिचय भी दिया। प्रेक्षकों ने मतदान केन्द्रों की तैयारियों तथा दिव्यांगो के लिए की जा रही विशेष व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। बैठक में दोनों सामान्य प्रेक्षक केएम भीमजियानी, डॉ. ब्रम्हदेवराम तिवारी, पुलिस प्रेक्षक हीरालाल,  केवल खुराना, व्यय प्रेक्षक अनिल कुमार, शिवकुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एमके ठाकुर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।